नवगछिया : नवगछिया प्रखंड के खगड़ा पंचायत के कई घरों में गंगा नदी के बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है. वहीं कई वार्ड बाढ़ के पानी से पूरी तरह घिर गया है. गंगा नदी के बाढ़ का पानी घर में प्रवेश कर जाने एवं लोगो का घर पानी से घिर जाने के कारण लोगों को घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. घरो में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने के बाद ग्रामीणों ने इस संबंध में नवगछिया सीओ को लिखित आवेदन दिया है.

ग्रामीणों ने बताया कि 5 सितंबर को उन लोगों के घर मे पानी प्रवेश कर चुका है. हम लोग अपने परिवार के साथ घर के छप्पर पर रह रहे हैं. ग्रामीण पम्मी देवी, रेनू देवी, अरविंद झा, गोविंद झा, महारानी देवी, लक्ष्मण कुमार, पंकज कुमार, अखिलेश कुमार, अमरेंद्र कुमार, कुंती देवी, संतोष कुमार झा, नटवर कुमार आदि ने इस संबंध में सरकारी सहायता प्रदान किए जाने की मांग की है.

आवेदन के आलोक में नवगछिया सीओ के निर्देश पर हल्का कर्मचारी ने खगड़ा पंचायत में बाढ़ की स्थिति की जांच की. नवगछिया सीओ विद्यानंद राय ने बताया कि पंचायत के वार्ड 13, 6 और 1 बाढ़ के पानी से घिर गया है. करीब 300 परिवार बाढ़ से प्रभावित है. बाढ़ प्रभावित परिवारों के आवाजाही के लिए नाव की व्यवस्था की जा रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *