भागलपुर | टीएमबीयू के गर्ल्स हॉस्टल और प्रोफेसर क्वार्टर कैंपस पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। रविवार को विवि कैंपस के पिछले हिस्से में बाढ़ का पानी पहुंच गया। अभी गर्ल्स हॉस्टलों की दीवारों अौर नालों तक पानी पहुंचा है। प्रोफेसर क्वार्टर कैंपस में नाले की तरफ भी बाढ़ का असर दिखने लगा है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
हालांकि अभी यह स्थिति नहीं है कि हॉस्टल और क्वार्टर खाली करना पड़े। लेकिन छात्राओं को सांप-कीड़ाें का डर सता रहा है। जलस्तर बढ़ता रहा तो एक से दो दिन में हॉस्टल कैंपस और प्रोफेसर क्वार्टर कैंपस में स्थिति बिगड़ सकती है। कैंपस स्थित तालाब में पानी गिरने लगा है। छात्राओं ने बताया कि हॉस्टल खाली करने की स्थिति हुई तो कहीं डेरा लेना होगा

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

