बरारी, रजंदीपुर, फरका, ममलखा, शंकरपुर के बाद अब दक्षिणी भाग के लैलख, बैजलपुर, परघड़ी, सरधो आदि पंचायत के गावों में बाढ़ का पानी घुसने लगा है। रजंदीपुर पंचायत के बगडेर, संतनगर के बाद बाबूपुर गांव की सड़कों के साथ-साथ स्थानीय लोगों के घरों में पानी प्रवेश कर रहा है।
Total Downloads: 354
ममलखा पंचायत के चायचक गांव के घरों में रविवार को पानी घुसना शुरू हुआ था। उधर टापु बना पुरानी शंकरपुर गांव के घरों में भी पानी घुस चुका है। अबतक उनके लिये एक नाव की भी व्यवस्था नहीं कराई गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते कहा कि विगत एक सप्ताह से वे लोग पानी से घिरे है यहां तक पहुंचने के लिये एक मात्र सहारा नाव ही उसके बावजूद एक नाव तक उपलब्ध नहीं कराया गया है।


प्रखंड का दक्षिणी भाग का लैलख, बैजलपुर, परघड़ी पंचायत के गांवो में पानी प्रवेश कर चुका है। बाढ़ के कारण एक दर्जन से ज्यादा स्कूल व आंगनवाड़ी केन्द्रों पर ताला लटक चुका है।

