नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के धरहरा में नवनिर्मित घर का प्लास्टर करने के दौरान गिर जाने से थाना क्षेत्र के लतरा निवासी नंदकिशोर पंडित की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार धरहरा में नंदकिशोर किसी व्यक्ति के घर का प्लास्टर कर रहा था. प्लास्टर करने के दौरान ही वह गिर गया. गिर जाने के बाद जब वह गभीर रूप से घायल हो गया.
Total Downloads: 76
जिसके घर वह काम कर रहा था उन लोगों ने आनन फानन में उसे इलाज के लिए नवगछिया निजी अस्पताल पहुचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृत घोषित होने पर घायल को इलाज के लिए लाने वाले सभी व्यक्ति नंदकिशोर के शव को निजी किलिनीक के बाहर सड़क किनारे छोड़ कर फरार हो गया.


सड़क किनारे शव को पड़ा देख लोगों की भीड़ वहां पर जमा हो गई. भीड़ के जाम होने के बाद शव की पहचान नंदकिशोर पंडित के रुप मे की गई. सूचना मिलने पर मृतक के परिजन वहां पहुंचे और सड़क के किनारे पड़े शव को अपने साथ लेकर चले गए. गोपालपुर थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है. दुर्घटना हुई है तो इसकी जांच कराई जाएगी.

