थाना क्षेत्र के चंपा पुल पर लगे बैरियर से बोलबम जा रहे कांवरियों से भरी ऑटो टकरा गई इससे ऑटो अनियंत्रित होकर पुल के किनारे जा पहुंची। घटना शुक्रवार की देर शाम की है। घटना में ऑटो के ऊपर बैठा एक कांवरिया बैरियर से टकराने पर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हालांकि ऑटो के अंदर बैठे अन्य छह लोग बाल-बाल बच गए। घायल नक्षत्र महतो को स्थानीय लोगों की मदद से निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। कटिहार के डूमर से कांवरियों से भरी ऑटो सुल्तानगंज की ओर जा रही थी।

रास्ते मे चंपा पुल पार करने के दौरान बैरियर से वह टकरा गई। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने चंपा पुल के पास एनएच 80 को जाम कर दिया। लोगों ने बैरियर के आगे लाइट व सूचना पट लगाने की मांग की।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *