शाहकुंड के सजौर स्थित रजनपुर गांव से 21 अगस्त को अपहृत ग्राहक सेवा केंद्र संचालक श्याम किशोर सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कांड में प्रयुक्त मोबाइल व अपाचे बाइक भी जब्त की है। संचालक की लाश 22 अगस्त को खगड़िया जिले के पसराहा स्थित झिकटिया बहियार में मिली थी।
Total Downloads: 354
एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि पकड़े गए युवकों में नवगछिया के पकरा निवासी धर्मेंद्र कुमार उर्फ बादल और बिहपुर के हरियो निवासी अमित कुमार उर्फ लालू के रूप में की गई। इन दोनों की गिरफ्तारी कांड के मुख्य आरोपी लक्ष्मण मंडल उर्फ निक्कू के बयान पर की गई। घटना के दिन श्याम किशोर साह निक्कू के साथ ही बाइक से शाम को निकले थे। एसएसपी ने बताया कि कांड में लक्ष्मण प्राथमिक आरोपी है। लक्ष्मण को पुलिस ने कुछ दिन पहले रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी।

21 अगस्त को रजनपुर गांव से किया था अपहरण खगड़िया के पसराहा स्थित झिकटिया बहियार में मिली थी लाश
लक्ष्मण ने हत्या की वजह व्यावसायिक प्रतिशोध बताया। लक्ष्मण और श्याम लोन दिलाने का काम करता था। लोन दिलाने में मिले फायदे में श्याम ज्यादा हिस्सा रखता था और लक्ष्मण को कम देता था। इसी प्रतिशोध में लक्ष्मण ने श्याम को यह कहकर खगड़िया ले गया कि वहां बहुत से लोन के फार्म हरियो के अमित कुमार उर्फ लालू नवगछिया पकरा के धर्मेंद्र उर्फ बादल और आशीष द्वारा रखा गया है।

श्याम जब वहां पहुंचा तो लक्ष्मण ने लालू, बादल व आशीष के सहयोग से गोली मार दी और ईंट से माथा कूच दिया। फिर एनएच-31 किनारे साजिया के तहत लाश को साक्ष्य छुपाने के लिए फेंक दिया। पसराहा पुलिस ने अगले दिन सुबह झिकटिया बहियार से अज्ञात लाश बरामद किया था।

