शहर के चार प्रमुख सरकारी स्कूलों में शनिवार को शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया। इसमें मोक्षदा बालिका उच्च विद्यालय, मारवाड़ी पाठशाला, मिरजानहाट हाईस्कूल और झुनझुनवाला बालिका उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया गया। मोक्षदा बालिका उच्च विद्यालय में जिला शिक्षा पदाधिकारी मधुसूदन पासवान ने निरीक्षण किया। स्कूल में म्यूजिक टीचर समय से नहीं पहुंची थीं।

डीईओ ने उनको शोकॉज करने का निर्णय लिया है। स्कूल में साफ सफाई की भी कमी पाई गई। भवन की मरम्मत की भी आवश्यकता पाई गई। स्कूल में स्टूडेंट्स की संख्या ठीक थी। स्कूल में लाइब्रेरी और लेबोरेटरी भी ठीक स्थिति में मिली। प्रार्थना सत्र भी समय से हुआ।

इस दौरान एक था मोहन किताब का भी वाचन किया गया था। शिक्षक पाठ टीका बनाकर लाए थे। स्कूल में शिक्षकों की कमी पाई गई थी। झुनझुनवाला बालिका उच्च विद्यालय में डीपीओ एमडीएम लेखा योजना गईं। वहां शिक्षक समय पर स्कूल आए थे। मिरजानहाट हाईस्कूल और मारवाड़ी पाठशाला में भी जांच की गई। यहां भी सब बेहतर पाया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *