नवगछिया : विक्रमशिला पुल पहुंच पथ की सहायक सड़क सह तेतरी जहान्वी चौक पुरानी 14 नंबर सड़क तेतरी के कलबलिया धार के पास ध्वस्त हो जाने के बाद सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित है. सड़क के साथ धार में बहे टेंपो व बोलेरो वाहन बरामद नहीं होने के बाद शुक्रवार को एसडीआरएफ की टीम द्वारा खोजबीन के बाद बंद कर दिया गया है. नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि खोजबीन के बाद भी दोनों बहने वाहन बरामद नहीं हो पाए.
Total Downloads: 79
सड़क के साथ बहे वाहनों की खोजबीन के लिए ही रुका था मरम्मती का कार्य
दो दिन के शुरू होगा 14 नंबर सड़क मरम्मती का कार्य
– सड़क मरम्मती कार्य के लिए तैयारी कर ली गई है पूरी
ध्वस्त हुए 14 नंबर सड़क की मरम्मती का कार्य आरंभ कराने को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. जहां सड़क ध्वस्त हुआ है वहां पानी काफी स्थिर है. सड़क मरम्मती का कार्य किया जा सकता है. एक-दो दिनों के अंदर सड़क मरम्मती का कार्य आरंभ करा दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि सड़क के साथ वह वाहनों की खोजबीन को लेकर मरम्मती का कार्य आरंभ नहीं कराया जा सका था.

एसडीआरएफ की टीम के खोजबीन के बाद भी वाहनों की बरामदगी नहीं होने पर खोजबीन बंद कर दी गई है. जल्द ही सड़क मरम्मती का कार्य पूरा करवा कर सड़क से होकर यातायात सेवा बहाल कराया जाएगा. मालूम हो कि तेतरी जहान्वी चौक 14 नवर सड़क के ध्वस्त हो जाने के बाद विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर वाहनों का अत्यधिक दबाव बढ़ गया है.

खगड़ा, बोड़वा, साहू परबत्ता, कनकी टोला, गरैया, जगतपुर, छोटी परबत्ता सहित आसपास के लोगों को नवगछिया आने में काफ़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. यहां के लोगों को जहान्वी चौक से होकर घूमकर नवगछिया बाजार या अनुमंडल मुख्यालय आना होता है.

