कोतवाली थाना क्षेत्र के बाटा गली के पास रविवार शाम स्टेशन चौक स्थित एक होटल में काम करने वाली ब्यूटी पार्लर कर्मी रोज मैरी का झपटमार ने मोबाइल छीन लिया। घटना के बाद महिला कर्मी चिल्लाने लगी लेकिन गणेश प्रतिमा विसर्जन के शोर में लोगों ने आवाज नहीं सुनी।

बाद में लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के समय कोतवाली की गश्ती जीप स्टेशन चौक पर खड़ी थी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है। दार्जिलिंग की रहने वाली रोज मैरी और तरू ब्यूटी पार्लर से काम कर रात करीब आठ बजे पैदल डेरा जा रही थी।

झपटमार ने रोज मैरी के हाथ से गैलेक्सी मोबाइल छीन लिया। आए दिन झपटमार महिला और युवतियों को निशाना बना रहे हैं लेकिन पुलिस झपटमारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *