नवगछिया : भागलपुर की डॉ. रानी कंचनलता को मिसेज इंडिया प्राइड ऑफ नेशन राइजिंग स्टार का खिताब मिला है। ग्लैमर गुड़गांव की ओर से नई दिल्ली में आयोजित हुए इस ब्यूटी पीजेंट में रानी कंचनलता को यह स्पेशल अवॉर्ड मिला है।

कवियित्री भी हैं कंचनलता 
थाना बिहपुर की मूल निवासी कंचनलता ग्रेटर नोएडा में नवोदय विद्यालय समिति के कार्यालय में कार्यरत हैं। उन्होंने टीएमबीयू से आईआरपीएम में पीजी और इंडस्ट्रियल रिलेशंस एंड प्रसोनेल मैनेजमेंट में पीएचडी किया है। डॉ. केके सिंह उनके गाइड थे। डॉ. रानी कंचनलता कुमारी सरगम म्यूजिक एकेडमी की स्टूडेंट रही हैं। वह कवियित्री भी हैं।

15 जुलाई को दिया था ऑडिशन 
उन्होंने बताया कि मिसेज इंडिया प्रतियोगिता के 15 जुलाई को ऑडिशन दिया था। 20 जुलाई को उन्हें कंफर्मेशन का मेल आया था। 11 से 14 सितंबर तक इसके लिए ग्रूमिंग क्लासेस हुए। 14 सितंबर को प्रतियोगिता का सेमिफाइनल राउंड हुआ।

15 सितंबर को जीरो राउंड कार्यक्रम हुआ। इस राउंड में ग्रूमिंग क्लासेस में सिखाए गए डांस स्टेप्स को पूरा करना था। फिर लहंगा राउंड आयोजित हुआ। इसके बाद वेस्टर्न वीयर राउंड हुआ। इसमें कंटेंस्टेंट्स ने इंट्रोडक्शन भी दिया। थर्ड राउंड इवनिंग गाउन का हुआ। इसके बाद स्पेशल टाइटल अवार्ड की घोषणा की गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *