बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव अब जल्द ही बुलेट राजा बनेंगे. दरअसल तेजप्रताप ने अपने कुनबे में रॉयल एनफील्ड को भी शामिल किया है और इस कंपनी की एक दमदार बाइक खरीदी है. रॉयल एनफील्ड का युवाओं में खासा क्रेज है और शायद यही कारण है कि अब ये बाइक तेज को पसंद आ गई है.

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री रह चुके तेजप्रताप यादव ने रॉयल एनफील्ड की कॉन्टिनेंटल जीटी535 कैफे रेसर बाइक खरीदी है. रेड कलर की यह बाइक फिलहाल तेज के गैराज में है जो कि देखने में काफी आकर्षक है. जानकारी के मुताबिक इस बाइक की कीमत 2 लाख 11 हजार रुपए है.

इस साल की शुरुआत में ही कंपनी ने इस फ्लैगशिप को भारत में बंद कर दिया था लेकिन तेजप्रताप ने स्टॉक में बची बाइक खरीदी है. यह 533 सीसी की फोर स्ट्रोक सिलिंडर इंजन बाइक है. इसके इंजन की पॉवर 29.1 बीएचपी है और यह 44 एनएम का टॉर्क जेनरेट करती है. इसमें फाइव स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स है. इसका सिंगल सीटर लुक दिखने में अच्छा लगता है और इसे रॉयल एनफील्ड की दमदार बाइक माना जाता है.

ऐसा पहली बार नहीं जब तेजप्रताप यादव सुर्खियों में छाए हैं. तेजप्रताप अपने कारनामों के लिये हमेशा से चर्चा में रहते हैं. बात चाहे बॉडी बिल्डिंग की हो या फिर घुड़सवारी की वो हमेशा से कुछ अलग करते हैं. इससे पहले उनकी जलेबी बनाते, शिव और कृष्ण अवतार का गेटअप काफी पॉपुलर हो चुका है. तेज अपने ड्राइविंग के शौक के लिये भी जाने जाते हैं और हॉर्स राइडिंग भी करते हैं. शादी के बाद उन्होंने अपनी पत्नी ऐश्वर्या के साथ साइकिल के साथ भी फोटो क्लिक करवाई थी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *