नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है. नवगछिया शहर सहित विभिन्न प्रखंडों में नियमित रूप से 10 घंटे भी बिजली नहीं दी जा रही है. बिजली की लचर व्यवस्था से लोग परेशान हैं. उमस भरी गर्मी में लोगों का बुरा हाल है. लोगों के सारे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बेकार होने लगे हैं और लोग गाहे-बगाहे बिजली विभाग को कोसते नजर आ रहे हैं. बिहपुर प्रखंड में 16 सितंबर की मध्यरात्रि को गई बिजली 17 सितंबर दोपहर बाद आएगी तो खरीक, रंगरा, गोपालपुर और नवगछिया ग्रामीण इलाके का भी कमोबेश यही हाल है.
Total Downloads: 75
राजेंद्र यादव ने कहा कि वर्ष 2014 और 15 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी दल के लिए बिजली एक बड़ा मुद्दा था लेकिन आज जब जनता बिजली के लिए तरस रही है तो सरकार के लिए यह कोई मुद्दा नहीं है. सरकार के नेता और पदाधिकारी बिजली पर कुछ बोलते भी नजर नहीं आ रहे हैं. पिछले 1 वर्ष से बिजली विभाग द्वारा प्रत्येक उपभोक्ता से 4 से 5 गुना ज्यादा बिजली बिल वसूल कर रही है लेकिन पैसा ज्यादा लेकर भी बिजली की माकूल व्यवस्था नहीं की जा रही है.


यह जनता का शोषण है. भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने कहा कि वास्तव में नवगछिया अनुमंडल में बिजली की लचर आपूर्ति से लोग त्रस्त हैं. निर्बाध बिजली व्यवस्था करवाने के लिए वह राज्य सरकार के संबंधित मंत्री और संबंधित विभाग के पदाधिकारियों से जल्द ही मिलेंगे. कुछ नेताओ ने कहा की सरकार के पदाधिकारी जनता कि अब सुनते नहीं है बिजली विभाग के पदाधिकारी को बार-बार फोन किया जाता है लेकिन वह फोन रिसीव नहीं करते है. फोन रिसीव नहीं करते हैं या कोई बड़ा मुद्दा नहीं है लेकिन बिजली नहीं दी जा रही है यह एक बड़ा मुद्दा है. आम जनता गुस्से में है और जनता का आक्रोश कभी भी फूट सकता है. अगर बिजली की व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो राजद द्वारा नवगछिया अनुमंडल में बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा.

