डीएम प्रणव कुमार ने सभी तकनीकी विभागों के साथ बैठक की। इसमें मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, ग्राम सेतु योजना, मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना, पीएमजीएसवाई, रोड़, पीडब्ल्यूडी, एनएच, आरईओ, भवन निर्माण समेत विभिन्न विभागों की समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान पुल निर्माण निगम से विजय घाट व विक्रमशिला सेतु की जानकारी ली। विक्रमशिला पुल के समानांतर बननेवाले पुल के बारे में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने बताया कि काम शीघ्र शुरू होगा।

डीएम ने कहलगांव के आरईओ के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को जांच कर जिस भी योजना से घटिया सड़कों का निर्माण कराया गया है, उस पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में पीएचई के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने बताया कि सुल्तानगंज, नाथनगर में जलापूर्ति के लिए 48 करोड़ की लागत से संशोधन एस्टीमेट तैयार किया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *