खगड़िया। क्रिकेट खेलने से लड़कियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। खेल से व्यक्तित्व में निखार आता है। आज खेल में भी कैरियर है। उक्त बातें बिहार महिला क्रिकेट एसोसिएशन की नव मनोनीत अध्यक्ष प्रो. डॉ. सुहेली मेहता ने  विशेष वार्ता के क्रम में कही।

उन्होंने कहा कि वे चाहती हैं कि खगड़िया की लड़कियां इस क्षेत्र में आगे बढ़े। खगड़िया की लड़कियों में काफी प्रतिभा है। यहां की बेटी अपराजिता कश्यप अंडर 19 में राज्य महिला क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व भी कर रही है।

उन्होंने कहा कि जिले की लड़कियां कैसे इस क्षेत्र में आगे बढ़े अभिभावकों को जागरूक होना पड़ेगा। डॉ. सुहेली मेहता ने कहा कि सूबे की बेटियां भी खेल के क्षेत्र में परिवार, समाज, जिले व राज्य का नाम रोशन करे। उन्होंने कहा कि खगड़िया में भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से महिला क्रिकेट एकेडमी का निर्माण किया जाएगा। कहा कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सरकार कई कार्य कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *