पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक ही युवक के दो अलग-अलग नाम से बने आधार कार्ड के साथ केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद एयरपोर्ट थाने की पुलिस के सुपुर्द किया. सीआईएसएफ ने एयरपोर्ट पर जांच के दौरान युवक को पकड़ा.

हिरासत में लिया गया युवक चंपारण का रहने वाला है. सुमित कुमार उदयपुरिया और सरफराज अहमद के नाम से उसका दो अलग-अलग आधार कार्ड बने हुए हैं. हिरासत में लिया गया युवक गोवा जा रहा था.

एडमिसन लेना है तो आधार कार्ड के

बताते चलें कि राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खाता को आधार से जोड़कर भुगतान करने से जहां पारदर्शिता आई है और फर्जी लाभार्थियों की छंटनी भी हुई है. इससे केंद्र और राज्य सरकारों को 90 हजार करोड़ रुपए की बचत हुई है. वहीं, आधार के प्रयोग से फर्जी पहचान पत्र रखने वालों पर भी अंकुश लग रहा है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *