नवगछिया : विक्रमशिला सेतु पर परिचालन बंद होने के मद्देनजर नवगछिया के लिए सबसे बड़ी समस्या स्वास्थ्य व्यवस्था की है. नवगछिया से रोजाना औसतन 20 से 25 मरीजों को भागलपुर रेफर किया जाता है. ऐसी स्थिति में समस्या थी कि आखिर योगी नवगछिया से भागलपुर जेएलएनएमसीएच कैसे जाएंगे. नवगछिया के प्रशासनिक पदाधिकारियों ने इसका हल भी ढूंढ निकाला है. नवगछिया से पूर्णिया शहर की दूरी तय करने में 2 घंटे का समय लगता है. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल याद विभिन्न अस्पतालों से स्कूल बंद रहने की स्थिति में रोगियों को पूर्णिया जिला अस्पताल रेफर किया जाएगा. फुल परिचालन बंद होने के मद्देनजर नवगछिया के प्रशासनिक पदाधिकारियों ने सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. स्वास्थ्य, खाद्यान, बाजार, ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर रूप रेखा तैयार कर ली गई.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

मायागंज के जगह पूर्णिया जिला अस्पताल रेफर होंगे नवगछिया के रोगी

,, स्टीमर की व्यवस्था के लिये किया जा रहा है प्रयास, नाव चलाने पर विचार नहीं

नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि पुल पर परिचालन बंद होने लोगों को परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है. घटना दुर्घटना में घायल होने वाले मरीज जिनकी स्थिति गंभीर रहेगी उन मरीजों को बेहतर इलाज की व्यवस्था के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल से भगालपुर मयांगज अस्पताल की जगह पूर्णिया सदर अस्पताल भेजे जाने की व्यवस्था की गई है. परिचालन बंद होने से पूर्व अनुमंडल के व्यवसाइयों को खाद्य पदार्थ की सामग्री का स्टॉक करने का निर्देश दिया गया. इस संबंध में व्यापारियों के साथ बैठक भी कर ली गई है. व्यापारी को 26 सितंबर तक अपने गोदामों में खाद्य पदार्थ का स्टॉक कर लेने का निर्देश दिया गया है.

ताकि परिचालन बंद होने के बाद खाद्य पदार्थ की कमी ना हो. वहीं उन्होंने बताया कि इस अवधि में फल सब्जी दाल या अन्य किसी खाद्य पदार्थ की कीमत नहीं बढ़ेगा. परिचालन बंद होने के नाम पर खाद्य पदार्थ के कीमतों में वृद्धि करने वाले कारोबारियों पर प्रशासनिक स्तर से कार्यवाही की जाएगी. नवगछिया एसडीओ ने कहा कि ट्रैफिक को देखते हुए बस एवं निजी चार पहिया वाहन को जीरो माइल तक ही चलेगा. जीरोमाइल से आगे फुल पहुंच पथ पर यात्री टेम्पू या दो पहिया वाहन से आगे जाना होगा. टेम्पू से यात्री को मरम्मत का कार्य स्थल से सौ मीटर पहले उतार दिया जाएगा. वहां से यात्री को आगे पैदल जाना होगा उसके बाद कार्यस्थल के सौ मीटर आगे टेंपो की व्यवस्था रहेगी. जिससे यात्री टेंपू पकड़ कर भागलपुर जा सकेंगे.

एसडीओ ने कहा कि 14 नंबर सड़क में भी निजी वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी. इसको लेकर जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाया जाएगा. इसको लेकर जगह-जगह 24 घंटे दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक स्तर से गंगा नदी में स्ट्रीमर का परिचालन को लेकर भी प्रयास किया जा रहा है. जिलाधिकारी से इस संबंध में बात की गई है. पटना से स्ट्रीमर लाने की तैयारी चल रही है. स्ट्रीमर की व्यवस्था होने के बाद यात्रियों को काफी सुविधा होगी. वही उन्होंने कहा कि पुल पर परिचालन बंद होने के बाद नदी में यात्रियों को पार कराने के नाव का परिचालन नहीं होगा. बिना अनुमति के नाव परिचालन करने वालों पर प्रशासनिक स्तर से कार्रवाई की जाएगी.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet