मुहर्रम के अवसर पर शुक्रवार को मायागंज अस्पताल एवं सदर अस्पताल के ओपीडी बंद रहेंगे। इस दौरान अस्पताल में सिर्फ इमरजेंसी सेवा मिलेगी। मायागंज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आरसी मंडल ने बताया कि ओपीडी बंद होने के बावजूद अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड खुला रहेगा।

इस दौरान मरीजों के इलाज की व्यवस्था रहेगी। सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार ने कहा कि सदर अस्पताल में इमरजेंसी सेवा जारी रहेगी। समाहरणालय में बने कंट्रोल रूम में एंबुलेंस रहेगी और यहां पर हर शिफ्ट में एक-एक मेडिकल ऑफिसर व टेक्निशियन मौजूद रहेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *