DJH ÇUè°× ·¤æØæüÜØ ·ð¤ ÂèÀð ç»ÚUæ ÂðÇU

भागलपुर। एसडीओ ऑफिस के समीप पेड़ के नीचे दबने से तीन लोगों के मरने के बाद भी प्रशासन और वन विभाग कोई सीख लेने को तैयार नहीं है। शुक्रवार को एक बार फिर समाहरणालय परिसर में पेड़ की टहनी टूट कर गिर गई। जिस समय टहनी टूट कर गिरी, संयोगवश वहां कोई व्यक्ति नहीं था। समाहरणालय के ही एक चतुर्थवर्गीय कर्मी की बाइक वहां खड़ी थी, टहनी गिरने से वह क्षतिग्रस्त हो गई।

शुक्रवार को मोहर्रम की बंदी के कारण समाहरणालय परिसर में चहल पहल नहीं थी। जिस स्थान पर पेड़ की टहनी गिरी वहां हमेशा धरना और प्रदर्शन होता है। यह स्थान अपर समाहर्ता के कार्यालय के सामने है। कंट्रोल रूम में बैठे अधिकारियों को यह सूचना मिलने से डीएम और एसडीओ दी जानकारी दी गई।

उधर, सदर एसडीओ आशीष नारायण ने कहा कि वन विभाग को समाहरणालय परिसर के 31 पेड़ों की सूची दी गई थी लेकिन अभी तक इन पेड़ों के संदर्भ में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। एसडीओ ने कहा कि वन विभाग को रिमाइंडर भी दिया गया है। वन विभाग को ही पहचान करना है कि कौन सा पेड़ सूख गया है और भविष्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसके बाद नगर निगम के द्वारा इसकी छंटाई या कटाई की जाएगी। मालूम हो कि इस महीने के पहले सप्ताह में एसडीओ ऑफिस के पास एक पेड़ गिरने से राजस्व शाखा के कर्मी राकेश सिंह सहित तीन लोगों की जान चली गई थी। इस घटना के बाद डीएम ने वन विभाग, एसडीओ और नगर निगम को पत्र लिखा था। एसडीओ ने इसके आधार पर ही वन विभाग को सूची सौंपी थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *