नवगछिया : भागलपुर जमालपुर के बीच रेलवे परिचालन में मेगा ब्लॉक लगने के कारण ब्रह्मपुत्र मेल एवं मालदा टाउन आनंद विहार एक्सप्रेस नवगछिया स्टेशन होकर गुजरी. नवगछिया स्टेशन अधीक्षक एन के तिवारी ने बताया कि दोनों ट्रेनों का परिचालन नवगछिया से होकर किया गया. दोनो मेल ट्रेन का ठहराव भी नवगछिया में दिया गया है.
Total Downloads: 198
शुक्रवार को ब्रह्मपुत्र अप एवं डाउन दोनों ट्रेन गुजरी हैं. जबकि मालदा टाउन आनंद विहार अप एक्सप्रेस गुजरी है. वहीं जमालपुर भागलपुर स्टेशन के बीच रेलवे परिचालन बाधित होने के कारण नवगछिया स्टेशन पर अब तक विशेष दबाव देखने को नहीं मिला है.


वहीं जबकि पटना जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई है. नवगछिया स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि पटना जाने वाली ट्रेन में यात्रियों की भीड़ बढ़ी है. वह शुक्रवार को अप कैपिटल एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों की काफी भीड़ देखी गई.

