हॉस्टल में आपस में मारपीट और पार्ट टू की छात्राओं के विरोध को देखते हुए एसएम कॉलेज प्रशासन ने स्नातक पार्ट थ्री साइंस की छात्रा विनीता को उसके घर भेज दिया है। शुक्रवार को प्राचार्य डॉ. अर्चना ठाकुर ने विनीता की मां को बुलाकर उसे उनके साथ घर भेजा। दूसरी तरफ हॉस्टल में हुए हंगामे, धक्कामुक्की और पूरे मामले को शनिवार को अनुशासन समिति में रखा जाएगा।

समिति अगर विनीता को दोषी पाएगी तो उसे कॉलेज हॉस्टल से हटा दिया जाएगा। प्राचार्य ने कहा कि फिलहाल माहौल को शांत करने के लिए यह कदम उठाया गया है। एसएम कॉलेज के हॉस्टल में बुधवार की देर रात विनीता और पार्ट टू की छात्राओं के बीच धक्कामुक्की हुई थी। इसके बाद से हॉस्टल का माहौल तनावपूर्ण था। गुरुवार को पार्ट टू की छात्राओं ने प्राचार्य को अावेदन देकर विनीता को हॉस्टल से हटाने की मांग की थी।

छात्राओं का कहना था कि विनीता ने उनके कमरे की तलाशी ली थी जबकि विनीता का कहना था कि उसने प्रिफेक्ट के कहने पर तलाशी ली थी जिसमें एक छात्रा के पास कैमरा और एक के पास मोबाइल मिला था। हालांकि जांच में यह मामला भी उठेगा कि छात्राओं के पास मोबाइल और कैमरा कैसा पहुंचा और प्रिफेक्ट ने कमरों की तलाशी की जानकारी हॉस्टल अधीक्षक को क्यों नहीं दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *