नारायणपुर : कटिहार बरौनी रेलखंड के नारायणपुर रेलवे स्टेशन व भ्रतखंड स्टेशन के बीच पोल संख्या 83-1/4 रेलवे ट्रैक पर नेपाल के सुनसरी जिले के नगरपालिका दो थाना क्षेत्र के दुहवी निवासी केशव कुमार के पुत्र मुकेश साह का ट्रेन से गिरकर मौत हो गई.नारायणपुर स्टेशन प्रबंधक प्रभात कुमार ने बताया कि सतीशनगर समपार संख्या 21 के कर्मी ने दुरभाष पर शव की होने की सुबह में सुचना दी.

जिसे जीआरपी नारायणपुर, बिहपुर एवं महेशखूंट, मानसी को सुचना दे दी गई. सीमा क्षेत्र महेशखूंट का होने के कारण महेशखूंट जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर खगड़िया सदर अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया. शव की खबर सुनते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई.

वहीं महेशखूंट जीआरपी थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिंन्हा ने बताया कि नारायणपुर व भ्रतखंड रेलवे स्टेशन के बीच पोल संख्या 83-1/4 के पास रेलवे ट्रैक से अज्ञात शव बरामद की गई है उनके पैकेट से मिले पहचान पत्र के आधार पर नेपाल के सुनसरी जिले के दुहवी के रहनेवाले हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *