कांवर यात्रा में पत्नी मेयर सीमा साहा के साथ पैदल बाबाधाम गए जिला परिषदके अध्यक्षअनंत कुमार उर्फ टुनटुन साह की हत्याका साजिश को बांका पुलिस ने फिर विफल कर दिया। रास्ते में अपराधी जिप अध्यक्ष की रेकी कर रहे थे। सूईया से कटोरिया के बीचएक गाड़ी परसवार कुछ लोगलगातार मेयर और जिप अध्यक्षपर नजर रख रहे थे।
Total Downloads: 85
इसकी भनक लगते ही टुनटुन साह ने रास्ते से डीआईजी विकास वैभव को फोन मिलाया और सुरक्षा मांगी। टुनटुन साह ने कहा कि उनकी हत्या हो सकती है। पहले भी 11 सितंबर को ऑफिस में सुमो गोल्ड सवार अपराधियों ने उनकी रेकी की थी।

डीआईजी ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत बांका एसपी व बेलहर डीएसपी को फोन कर मामले की जानकारी दी और पति- पत्नी को अतिरिक्त सुरक्षा देने का निर्देश दिया। डीआईजी ने कहा कि जिन-जिन थानों से दोनों पति-पत्नी गुजरेंगे, वहां उन्हें अतिरिक्तसुरक्षा दें। डीआईजी का आदेश मिलते ही संबंधित थानेदार पति-पत्नी की सुरक्षा में जुट गए और पैदल एस्कॉर्ट कर पुलिसकर्मियों ने कांवर यात्रा को आगे बढ़ाया।

