हर घर नल का जल और हर गली और नाली के पक्कीकरण निश्चय योजना को लेकर संविदा पर होने वाली 460 पदों पर नियुक्ति के लिए जल्द ही आवेदन आमंत्रित किये जाएंगे। पंचायती राज विभाग इन पदों का रोस्टर तैयार कर रहा है। रोस्टर का प्रस्ताव सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दिया गया है। प्रस्ताव पर स्वीकृति मिलते ही आवेदन आमंत्रित किये जाएंगे।
गौरतलब हो कि 15 हजार से 80 हजार तक प्रति माह मानदेय पर नियुक्ति होगी। वित्तीय, आईटी, मीडिया, तकनीकी विशेषज्ञों और डाटा इंट्री ऑपेरटरों के पद पर नियुक्ति होनी है। राज्य और जिला स्तर पर परियोजना प्रबंधन इकाई को तकनीकी और अन्य सहयोग प्रदान करने के लिए इन 460 पदों पर नियुक्ति की जा रही है।

हर घर नल-जल और गली-नाली पक्कीकरण निश्चय योजना के क्रियान्वयन और मॉनिटरिंग के मकसद से उक्त इकाई का गठन करने का निर्णय लिया गया है। 460 पदों के सृजन और अगले दो सालों में इस पर आने वाले खर्च के लिए 40 करोड़ आठ लाख की स्वीकृति भी विभाग द्वारा राज्य सरकार से लिया जा चुका है। कर्मियों के अभाव में मॉनिटरिंग प्रभावित हो रही है। इस कारण उक्त कर्मियों की नियुक्ति की जा रही है।


