ख़रीक  : ख़रीक प्रखंड के कोसी पार लोकमानपुर पंचायत में आजादी के सात दशक बीत जाने के बाद भी प्रखंड मुख्यालय से संपर्क स्थापित करने के लिए कोसी नदी पर पक्का पल नही बन सका है. 21वीं शदी के पूर्वाद्ध में भी लोकमानपुर के लोगों के जल परिवहन का एक मात्र सहारा नाव है.अभी बाढ़ के समय में पूरा लोकमानपुर टापू में बदल गया है.नाव पर बैठ कर लोग कोसी की लहरों पर जान को जोखिम में डाल कर रोज नाव की सवारी करने को बिवश है. 15 मई 2015 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था घोषणा बाबा विशु राउत पल उद्घाटन करने जब सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नवगछिया तेतरी जीरो माइल के समीप सिंघला कन्सट्रशन कंपनी परिसर में आयोजित उद्घाटन सभा को संबोधित करते समय लोकमानपुर में पक्का पुल को लेकर लोकमानपुर वासियों की पुरजोर मांग के समर्थन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पका पल का घोषणा कर दिया था.

पक्का पुल की घोषणा से ग्रामीणों में काफी उत्साह का माहौल था. सरकार के आदेश पर पक्का पुल के लिए भौतिक सर्वेक्षण, टेंडर और ठेकेदार का भी आवंटन हुआ लेकिन राजनीतिक रस्साकशी की वजह से पक्का पुल नही बन सका. पीपा पुल की मिली स्वीकृति-लोकमानपुर में पक्का पुल नही बनने और पीपा पुल की स्वीकृति को लोकमानपुर के तकरीबन बीस हजार से अधिक की आबादी विरोध कर रही है.

ग्रामीणों ने पीएम, सीएम और पथ निर्माण विभाग मंत्री नंद किशोर यादव को लिखित शिकायत कर लोकमानपुर में पक्का पुल नही बनने और विभाग द्वारा पीपा पुल की स्वीकृति मिलने का खुलकर विरोध कर रहे है. पीपा पुल का विरोध करने वालों में भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य सुबोध यादव मो.आबिद समेत लोकमानपुर की बीस हजार की आबादी शामिल है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *