नवगछिया : इस्माइलपुर प्रखंड में गंगा नदी की बाढ़ के बाद प्रशासन स्तर से बाढ़ पीड़ितों के बीच हो रहे बाढ़ राहत वितरण से बड़ी संख्या में बाढ़ पीड़ित वंचित रह रहे हैं. बाढ़ राहत के लाभ से बड़ी संख्या में लोगों के वंचित रहने को लेकर सोमवार को इस्माइलपुर प्रखंड के परबत्ता पंचायत के सुददन टोला के सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण नवगछिया अनुमंडल कार्यालय पहुंचे. जहां गोपालपुर कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष शंकर सिंह अशोक के नेतृत्व में बाढ़ पीड़ितों का शिष्टमंडल एसडीओ से मिले और बिना राशनकार्ड वाले बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ राहत उपलब्ध कराने के संबंध में आवेदन दिया. सुददन टोला के वार्ड सदस्य गुलाब सिंह ने बताया कि प्रखंड में बाढ़ आने के बाद पूरा प्रखंड बाढ़ से तबाह हो गया है.
Total Downloads: 75
राशन कार्ड जिनके पास नहीं है उन्हें नहीं मिल रही है बाढ़ राहत की सुविधा
,, इस्माईलपुर प्रखंड के सुददन टोला के ग्रमीणों ने एसडीओ को दिया आवेदन
,, अनुश्रवण समिति के द्वारा बिना कार्ड वाले परिवार को सर्वे कराकर बाढ़ राहत दिए जाने की मांग
लोगों के घरों में पानी है फसलें बर्बाद हो गई है. लोगों के खाने पीने का सामान भी बर्बाद हो गया है. जलावन की भी दिक्कत है, पशुओं के लिए चारा नहीं मिल रहा है. पशु और आदमी दोनों बीमार हो रहे हैं. इनके लिए दवा की व्यवस्था नहीं है. अनुमंडल तक आने के लिए गांव की सरकारी जगह जगह टूट गई है. प्रशासन की ओर से मिलने वाली सहायता राशि भी केवल जिन लोगों के पास राशन कार्ड है उन्हें दिया जा रहा है. जबकि बड़ी संख्या में बिना राशन कार्ड धारी लोग हैं जिनका घर बाढ़ के पानी में डूबा है.

गुलाब सिंह ने बताया कि इस संबंध में वह सीओ साहब से मिले थे. सीओ साहब ने कहा था कि जिन लोगों के पास राशन कार्ड है. उन्हीं लोगों को बाढ़ राहत का मुआवजा एवं सूखा राशन दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग ऐसे हैं. जिनके पास राशन कार्ड नहीं है. उन्होंने बताया कि मेरे ही वार्ड में महज 55 से 60 लोगों के पास राशन कार्ड है. जबकि वार्ड की आबादी एक हजार से अधिक है. उन्होंने कहा कि बहुत ऐसे महादलित परिवार भी हैं जिनके पास राशन कार्ड नहीं है. जिसके कारण वह बाढ़ राहत सहायता का लाभ लेने से वंचित रह जाएंगे. प्रखंड में अब तक अभी बाढ़ पीड़ितों को पॉलीथिन सीट भी नही मिल पाई है. का उमेश मंडल व दीपा देवी ने कहा कि आर्थिक जनगणना वाला राशन कार्ड बड़ी संख्या में लोगों के पास नहीं है.
ऐसे में लोग बाढ़ राहत का लाभ लेने से वंचित रह जाएंगे. उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर अनुश्रवण समिति के आधार पर बिना कार्ड धारी बाढ़ पीड़ित जिनका घर पानी में डूबा है. उन्हें भी बाढ़ राहत का लाभ दिया जाए. लोगों ने कहा कि सभी बाढ़ पीड़ितों को अगर बाढ़ राहत एवं घर, फसल की हुई क्षति का मुआवजा नहीं मिलता है तो हम लोग भूख हड़ताल व सड़क जाम करेंगे. मौके पर चमक लाल मंडल , राम विलाश मंडल, वकील मंडल, अखिलेश मंडल, सुभाष शर्मा, चंद्रशेखर, धनेश्वर मंडल, मंजू देवी, रिंकी देवी, रूबी देवी, मीना देवी, जूली देवी, सोनी देवी, सुंदर मंडल, पंछी देवी, रंजू देवी सहित बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिला मौजूद थी.

