भागलपुर : विवि बहुद्देशीय प्रशाल में मंगलवार को पांच वर्षीय सेमेस्टर वन लॉ की दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं ने हंगामा किया. छात्रों का आरोप था कि सिलेबस से बाहर के प्रश्नपत्र पूछे गये हैं. इसे लेकर करीब एक घंटे तक परीक्षा बाधित रही. हंगामा से केंद्र पर अफरातफरी का माहौल कुछ देर के लिए मचा रहा.

हंगामा कर रहे छात्रों ने लॉ कॉलेज के प्राचार्य से भी बात की. प्राचार्य प्रो मधुसूदन सिंह भी केंद्र पहुंच गये. छात्रों को समझा-बुझा कर परीक्षा देने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि सभी को पास कर दिया जायेगा. तभी छात्रों ने मांग की एक घंटे तक बाधित हुई परीक्षा के लिए अतिरिक्त एक घंटे और समय दिया जाये. प्राचार्य ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि परीक्षा में एक घंटे अतिरिक्त समय दिया जायेगा.


इसके बाद करीब तीन बजे से परीक्षा शुरू हुई. इतिहास विषय की परीक्षा हो रही थी. छात्र राजन सिंह, आदित्य अभिषेक, नीतीश कुमार, नेहा कुमारी, रेशमा कुमारी आदि छात्रों ने बताया कि प्राचार्य द्वारा दिये गये आश्वासन के अनुसार छह बजे तक परीक्षा होनी थी. लेकिन केंद्र पर पांच बजे ही काॅपी छीन ली गयी. बार-बार अनुरोध करने पर भी वीक्षक व केंद्राधीक्षक ने अतिरिक्त समय नहीं दिया. परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र-छात्राएं विवि पहुंचे. रजिस्ट्रार को परीक्षा संबंधित लिखित शिकायत की है. मामले को लेकर लॉ कॉलेज के प्राचार्य से बात करना चाहा, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *