बिहपुर के झंडापुर में एक राशन दुकानदार से परेशान लोगों ने मंगलवार को कमिश्नर राजेश कुमार का दरवाजा खटखटाया। सभी ने दुकानदार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। महिलाओं ने अभद्रता और अन्य ने राशन न देने की शिकायत की। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि पहले ही इस मामले में एसडीएम को शिकायत की गई है, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। कमिश्नर की गैर-मौजूदगी में कर्मचारियों ने लोगों से आवेदन पत्र ले लिए और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग वापस लौटे।

सुबह 10.30 बजे झंडापुर से शालीग्राम साह, पूनम देवी समेत दर्जनभर लोग कमिश्नरी पहुंचे। सभी कमिश्नर राजेश कुमार से मिलने की जिद पर अड़े थे।। कर्मचारियों ने बताया कि कमिश्नर ग्रामीण दौरे पर हैं। लोगों ने कहा, झंडापुर पश्चिम पंचायत के वार्ड 1-5 के डीलर उमेश राय हैं। तीन माह से डीलर ने राशन देना बंद कर दिया है।

केरोसिन तक नहीं दे रहा है। इतना ही नहीं, जब भी राशन की मांग की जाती है तो वह गाली-गलौज करता है। इसकी शिकायत 14 सितंबर को डीएम और नवगछिया एसडीएम से भी की गई है। नवगछिया एसडीएम ने डीलर के यहां जांच भी की। बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *