नवगछिया : 12 सितंबर को जहान्वी चौक 14 नंबर सड़क कलबलिया धार के पास गंगा नदी के पानी के अत्यधिक दबाव के कारण ध्वस्त हो जाने के बाद शुक्रवार से सड़क की मरम्मत का कार्य पथ निर्माण विभाग द्वारा आरंभ कर दिया गया है. शुक्रवार को पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारी द्वारा सड़क पर आवागमन बहाल करने के लिए सड़क के ध्वस्त हुए स्थल पर ईट का टुकड़ा ले जाने का कार्य आरंभ किया गया.
Total Downloads: 182
बताया जा रहा है कि सड़क की मरम्मत का कार्य पूर्ण होने में एक सप्ताह लग जाएंगे. मालूम हो कि 14 नंबर सड़क धवस्त हो जाने के कारण पिछले 15 दिनों से नवगछिया प्रखंड के जगतपुर, गरैया, साहू परबत्ता, कनकी टोला, छर्रा पट्टी, बोरवा, खगरा आदि गांव के लोगों को प्रखंड व अनुमंडल मुख्यालय आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

यहां के लोगों को घूमकर जहान्वी चौक होते हुए नवगछिया आना पड़ रहा है. मालूम हो कि सड़क ध्वस्त होने के चार दिन बाद ही नवगछिया एसडीओ ने पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारियों सड़क मरम्मत करने का निर्देश दिया था. एसडीओ के निर्देश के 10 दिन बाद पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारियों द्वारा मरम्मत का कार्य आरंभ किया गया है

