नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर के पास गंगा नदी में स्नान करने के दौरान तीन बच्चियां डूबने लगी. एक साथ तीन बच्चियों को डूबते देखा किनारे पर मौजूद लोगों ने तीन में से दो बच्ची को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया. जबकि नदी में डूबने से थाना क्षेत्र के नाया टोला पकरा निवासी मदन पासवान की दस वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी की मौत हो गई. स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को नदी से बाहर निकाला गया. वहीं स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना नवगछिया पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर नवगछिया पुलिस मौके पर पहुचीं और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.

Whatsapp group Join

जानकारी के अनुसार मदन पासवान की दस वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी, विजय पासवान के पुत्री नैना कुमारी एवं राजकिशोर पासवान की पुत्री गुंजा कुमारी तीनों शनिवार को स्नान करने के लिए बगल के ही लक्ष्मीपुर घाट पर गई थी. स्नान करने के दौरान तीनों गहरे पानी में चले गई और तीनों डूबने लगी. घाट पर चरवाहे ने तीनो बच्चियों को डूबते देखा तो नदी में कुद कर पहले दो को बाहर निकाल लिया.

बाहर आने वाले में नैना कुमारी, गुंजा कुमारी थी. गुंजा कुमारी को होश आने पर उसने बताया कि पानी एक और हैं. उसके बाद फिर नदी में कुद कर चरवाहों ने लक्ष्मी को निकाला. जबतक उसे पानी से बाहर निकाला गया तबतक उसकी मौत हो चुकी थी. स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना तीनों बच्ची के परिजन और पुलिस को दी गई. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को पुलिस ने सौप दिया. बच्ची की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था. मृतक बच्ची के पिता मदन पासवान ने बताया कि मेरी बच्ची अपने तीन दोस्तों के साथ नहाने के लिए बगल के ही लक्ष्मीपुर घाट गई हुई थी.

https://youtu.be/3-vW2-ArO9o

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *