नवगछिया : नवगछिया बाजार के मैन रोड एक्सिस बैंक के पास से शनिवार को अज्ञात चोरों ने मोटरसाइकिल की चोरी कर ली है. मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में महदतपुर निवासी रामानुज कुमार पिता अवधेश सिंह नवगछिया थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध लिखित आवेदन देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है.
Total Downloads: 75
रामानुज कुमार ने बताया कि शनिवार को 11:30 बजे दिन में वह बैंक के काम से एक्सिस बैंक नवगछिया बाजार शाखा पहुंचा था. बैंक के नीचे अपनी गाड़ी हीरो पैशन एक्स प्रो को खड़ी कर बैंक के अंदर चला गया. जब बैंक से काम निपटा कर नीचे आया तो नीचे में हमारे गाड़ी खड़ी नहीं थी. खोजबीन के बाद भी मेरी गाड़ी का कुछ पता नहीं चला. उन्होंने बताया कि बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर की तस्वीर कैद हुई है.


