नवगछिया : नवगछिया एसपी निधि रानी शनिवार को नवगछिया मॉडल निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना के विभिन्न कांडो की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने थाना के रिकॉर्ड की अद्यतन स्थिति का भी अवलोकन किया.

नवगछिया थाना की रिकॉर्ड की अद्यतन स्थिति नियमित नहीं

,, थानाध्यक्ष को रिकॉर्ड अविलंब नियमित करने का एसपी ने दिया निर्देश

निरीक्षण के दौरान एसपी ने रिकॉर्ड की अद्यतन स्थिति नियमित नहीं पायी. इस संबंध में उन्होंने नवगछिया थाना अध्यक्ष लाल बहादुर रिकॉर्ड की अद्यतन स्थिति को नियमित करने का निर्देश दिया.

एसपी ने कहा दो महीने बाद एसडीपीओ द्वारा नवगछिया थाना का निरीक्षण किया जाएगा जिसमें रिकॉर्ड की अद्यतन स्थिति को देखा जाएगा. रिकॉर्ड नियमित नहीं पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी. इस मौके पर थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *