नवगछिया : मानवता को शर्मशार करते हुए निर्दय लोगों ने सोमवार की सुबह गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसंयगाव के पास एक नवजात बच्ची को खेत मे फेंक दिया. सड़क किनारे खेत मे लावारिस स्थिति में नवजात बच्ची के होने की सूचना इलाके में आग की तरह फैल गई. नवजात बच्ची के खेत मे होने की सूचना जैसे लोगों को मिली लोगो की भीड़ बच्ची को देखने के लिए उमड़ पड़ी. बच्ची देखने मे इतनी खूबसूरत थी कि हर किसी के मुंह से आह निकल आती थी.
Total Downloads: 182
बच्ची को देखने के बाद हर कोई बच्ची को इस तरह फेकने वालों को बद्दुआ दे रहे थे. लोग कह रहे थे कि बच्ची का जन्म कुछ घंटे पूर्व ही हुआ है. मौके पर स्थानीय लोगों ने नवजात बच्ची के लावारिस अवस्था मे मिलने की सूचना गोपालपुर पुलिस को दी. सूचना मिलने पर गोपालपुर पुलिस मौके पर पहुचीं और तत्काल बच्ची की स्वास्थ्य जांच के लिए गोपालपुर पीएचसी ले गई. पीएचसी में नवजात बच्ची के स्वास्थ्य जांच में बच्ची पूरी तरह स्वस्थ पाई गई.

गोपालपुर पुलिस द्वारा इसकी सूचना अनाथालय को दी गई. सूचना मिलने पर एक सामाजिक संगठन के पदाधिकारी पहुंचे जहां पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए बच्ची को सामाजिक संस्था को सौंप दिया. नवजात बच्ची को सर्वप्रथम सिंधिया मकनपुर निवासी महेश झा ने देखा. श्री झा मंदिर में पूजा करने जा रहे थे. उन्होंने खेत मे लावारिस नवजात बच्ची को देख पहले के गोद में लिया और उसे लेकर घर आए. इस दौरान उन्होंने इसकी जानकारी लोगों को दी. सूचना पर पुलिस एव समाजिक संस्थान के लोग पहुंचे और नवजात बच्ची को अपने साथ ले गई.

