नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल कार्यालय परिसर में सोमवार को नवगछिया पुलिस जिला के विभिन्न थाना में जब्त किए गए देशी एवं विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया. शराब विनष्टीकरण एसडीओ मुकेश कुमार, एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती, उत्पाद विभाग के निरीक्षक राज कुमार सहित संबंधित थाना के थानाध्यक्ष मौजूदगी में किया गया.
Total Downloads: 75

एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि सोमवार को विदेशी शराब एवं बियर 828. 5 लीटर, देसी शराब 57.1 लीटर, मसालेदार देसी शराब 140.2 लीटर, चूलाह शराब 61 लीटर का विनष्टीकरण किया गया. उन्होंने कहा कि कुल देशी-विदेशी विदेशी शराब मिलाकर 1087 लीटर शराब का विनष्टीकरण किया गया.

उन्होंने कहा कि नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर, खरीक, इस्माइलपुर, ढोलबज्जा, परबत्ता एवं नवगछिया रेल थाना में जब्त किये गए शराब का विनष्टीकरण किया गया है. जिओ ने कहा कि मौके पर थानाध्यक्ष को हाथों-हाथ विनष्टीकरण प्रमाण पत्र भी दिया गया.

