नवगछिया : पुल पर कंडीशन ट्रैफिक व्यवस्था होने के बाद तीसरे दिन रविवार को भी यात्रियों को भागलपुर जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. चिलचिलाती धूप और पसीने से तर बतर होकर यात्री पुल पर पैदल पार कर रहे हैं. गर्मी के कारण यात्री हलकान थे. मरम्मत स्थल पर लोगों की अत्यधिक आवाजाही देखते हुए गन्ना जूस और पानी की दुकानें खुल गयी हैं जो यात्रियों को बेहद पसंद आ रहा है.

– स्ट्रेचर निःशक्त और ट्राई साइकिल की व्यवस्था भी

पुल पर परिचालन बंद होने के बाद तीसरे दिन मरीज को पार करने के लिए कार्यस्थल के पास स्ट्रेचर की व्यवस्था की गई है. निःशक्त यात्रियों के लिए ट्राई साइकिल भी उपलब्ध कराया गया है. कार्यस्थल पर यह व्यवस्था रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा रविवार से की गई है. पुल पर स्ट्रेचर के साथ साथ दो ट्राई साइकिल रखे गए. जिससे मरीजों को स्ट्रेचर पर और नि शक्त यात्रियों को ट्राई साइकिल से पार कराया जा सके. स्ट्रेचर वाटर साइकिल की व्यवस्था होने से नवगछिया के लोगों को खुशी है. नवगछिया के मोहन पोद्दार कहते हैं कि अब मरीज को भागलपुर ले जाने में लोगों को सुविधा मिलेगी. उन्होंने कहा कि रोजाना नवगछिया के विभिन्न इलाकों से सैकड़ों मरीज इलाज के लिए भगालपुर जाते हैं. ऐसे में स्थल पर स्ट्रेचर नहीं होने का कारण मरीजों को टांग कर ले जाना पड़ता था. जिससे काफी परेशानी होती थी लेकिन अब लोगों को राहत मिलेगी.

सब्जी विक्रेता परेशान, सब्जी माथे पर लेकर चलने में हो रहे हैं हौसले पस्त

दियरा इलाकों के सब्जी विक्रेताओं को माथे पर सब्जी ले जाने में हौसले पस्त हो रहे हैं. राघोपुर के व्यापारी राजेश मंडल कहते हैं कि नवगछिया के दियारा इलाके से परबल, कद्दू, मिर्च, भिंडी आदि सब्जी को खेत से कर व्यापारी भगालपुर मंडी बेचने के लिए जाते है. उन्होंने कहा कि रोजाना इलाके से तीन से चार सौ लोग साइकिल से सब्जी लेकर भागलपुर की मंडी में बेचने के लिए जाते है. वहीं बाड़ी संख्या में व्यपारी गाड़ी पर भी लोड कर भागलपुर जाते थे. पुल बंद होने के काफी परेशानी हो रही है. पहले व्यपारी तीन क्विंटल माल खरीद कर लेते थे. लेकिन अब वही महज 80 किलो से एक क्विंटल तक खरीद कर रहे हैं.

– पूर्व सांसद ने लिया कार्य का जायजा

पुल पर चल रहे मरम्मती के कार्य को देखने के लिए पूर्व सांसद अनिल यादव पहुंचे. श्री यादव ने कहा कि पुल पर मरम्मती का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है. आशा है कि जल्द ही मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा और जल्द ही लोगों को इस परेशानी से छुटकारा मिलेगी.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *