विक्रमशिला पुल की मरम्मत के बीच सोमवार को खड़ी हुई समस्या मंगलवार को ठेका एजेंसी ने बड़ी ही सावधानी से निपटा ली। पाया नंबर 2 और 3 के बीच आर्टिकुलेशन (जोड़बंदी) का स्पेंडेड स्पेन से एक्सपेंशन ज्वॉइंट को निकालने में खिसकने की आशंका खत्म हो गई। मरम्मत के पांचवें दिन मंगलवार को एजेंसी ने दूसरे एक्सपेंशन ज्वाॅइंट को भी तोड़कर निकाल दिया। अब पुल के नीचे दरारों में ग्राउंटिंग का काम चल रहा है।

इसके पूरा होते ही पांच अक्टूबर से पुल को हाइड्रोलिक जैक से उठाया जाएगा। इधर, पुल बंद होने के बाद नवगछिया जीरोमाइल के पास लगे बेरिकेड्स को एक ओरवलोड ऑटो ने तोड़ दिया। छिटपुट परेशानियों के बीच पुल पर लोगों की आवाजाही भी सामान्य रही। दरअसल, स्पेंडेड स्पेन दो पाए की जोड़बंदी पर रखे गए बॉल-बियरिंग पर टिका है। इस सीधा एक्सपेंशन ज्वॉइंट से जुड़ा है। पहले ज्वाॅइंट के निकालने से स्पैन का जुड़ाव सीधा न होने से ठेका एजेंसी को परेशानी बढ़ गई थी।

आशंका थी कि पहले से ही बॉल और बियरिंग पर ही इसके रहने से एक्सपेंशन ज्वाॅइंट

के निकलने के बाद स्लैब खिसक सकता है। लेकिन इंजीनियरों की टीम ने मंगलवार को बड़ी ही सावधानी से भागलपुर की ओर मरम्मत वाले स्थल पर दूसरा ज्वॉइंट भी निकाल लिया। खराब बॉल-बियरिंग पर भी स्लैब सामान्य रूप से ही टिका रहा।

पुल बंद होने के बाद बड़े वाहनों को रोकने के लिए नवगछिया जीरोमाइल में बेरिकेड्स लगाए गए थे। इसे देर शाम जाह्नवी चौक ओर से आ रहे ऑटो ने टक्कर मार दी। इससे बेरिकेड्स के टकराने से वह टूट गया। चालक फरार हो गया।

विक्रमशिला सेतु का उखाड़ा गया एक्सपेंशन ज्वाइंट।

आज केमिकल से दरारें भर दी जाएंगी

ठेका एजेंसी स्पेंडेड स्पेन की दरार पर गुरुवार से कार्बन प्लेट चिपकाएगी। बुधवार तक दो तरह के केमिकल मिक्स कर दरारें भर दी जाएंगी। 5 अक्टूबर से स्पेंडेड स्पेन को हाइड्रोलिक जैक पर उठाया जाएगा। इसके बाद बॉल-बियरिंग बदले जाएंगे। 6 अक्टूबर तक सभी बॉल-बियरिंग बदल दिए जाएंगे। 7 और 8 अक्टूबर को दोनों ओर नए एक्सपेंशन ज्वॉइंट लगाए जाएंगे। इसके बाद ढलाई होगी। फिर सात दिनों तक इसके जमने के बाद लोड टेस्ट के बाद ही पुल निर्माण निगम को पुल हैंडओवर किया जाएगा।

विक्रमशिला सेतु पर चल रहे काम के बीच पैदल पुल पर करते राहगीर।

एंबुलेंस मिलने से कम होगी मरीजों की समस्या

पुल बंद होने से छिटपुट परेशानियों के बीच लोगों ने पुल तो पार किए, लेकिन नवगछिया प्रशासन ने मरीजों की सुविधा बढ़ाते हुए जाह्नवी चौक पर एक एम्बुलेंस भी खड़ी कर दी। इससे अब गंभीर मरीजों को तुरंत एम्बुलेंस मिल सकेगी और वे दूसरे अस्पतालों तक पहुंच सकेंगे। मालूम हो कि पिछले दो दिनों में रेडक्रॉस ने पहले ही व्हील चेयर, ट्राइसाइकिल और स्ट्रेचर मरीजों के लिए रखवा दी है।

सब कुछ सामान्य है

पूरी सावधानी के साथ दोनों एक्सपेंशन ज्वाॅइंट निकाले गए हैं। सब सामान्य है। अब 5 अक्टूबर से पुल के हिस्से को हाइड्रोलिक जैक से उठाया जाएगा। – धर्मेंद्र कुमार, प्रोजेक्ट साइट इंजीनियर, रोहरा रीबिल्ड

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *