अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की ‘सेवार्थ विद्यार्थी’ इकाई ने नवगछिया जिले के इस्माइलपुर प्रखंड की परबत्ता पंचायत के विनोवा गांव में एक दिन का मुफ्त मेडिकल कैंप लगाया। इसमें दवाएं भी बांटी गईं।
Total Downloads: 354
इस कैंप का उद्घाटन ‘सेवार्थ विद्यार्थी’ दक्षिण बिहार के प्रांत सहसंयोजक अनुज चौरसिया, नगर मंत्री धर्मेंद्र कुमार, नगर अध्यक्ष सुमन कुमार भारती और स्थानीय प्रतिनिधियों ने दीप जलाकर किया।
अनुज चौरसिया ने बताया कि ‘सेवार्थ विद्यार्थी’ समाज में अलग-अलग सेवा कार्यों से काम करती रहती है। इस्माइलपुर इकाई ने दूरदराज के ग्रामीण इलाके में यह मेडिकल कैंप लगाया, जिससे करीब 785 लोगों को फायदा मिला।


अभाविप इस्माइलपुर इकाई के नगर मंत्री धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गंगा में बाढ़ आने के कारण स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य की चिंता में यह कैंप लगाया गया, ताकि उनकी सेहत पर असर न पड़े।
इस्माइलपुर अस्पताल में तैनात सीएचओ साक्षी रानी और प्रिया रानी ने अभाविप की इस पहल की तारीफ की। स्थानीय प्रतिनिधियों ने आग्रह किया कि ऐसे सेवा कार्य आगे भी ग्रामीण क्षेत्रों में होते रहें।
