छह अगस्त की रात बाथ के खानपुर इंग्लिश गांव में रमेश कुमार सिंह की गोली मार कर की गई हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सात कट्ठा जमीन के विवाद को लेकर ग्रामीण मुकेश सिंह ने रमेश की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने साजिशकर्ता के पुत्र रितेश सिंह और दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। रितेश की निशानदेही पर पुलिस ने पुलिस ने दोनों को शुटरों गिरफ्तार किया।

शुटरों में मिरहट्टी के रविंद्र यादव उर्फ रविंद्र पहलवान और मिथुन कुमार का नाम शामिल। एक अन्य शूटर गनगनिया का राजाराम फरार है। पुलिस की तहकीकात में सामने आया है कि गांव के मुकेश सिंह से रमेश का जमीन को लेकर विवाद था। मुकेश ने तीन लाख में सुपारी देकर रमेश की हत्या कराई। वारदात के बाद पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के जरिए घटनास्थल पर टावर डंप कर एक संदिग्ध मोबाइल नंबर को चिह्नित किया, जिससे पूरे मामले का खुलासा हो गया।

जानकारी देते विधि व्यवस्था डीएसपी नेशार अहमद शाह।

गिरफ्तार रितेश ने किया था शूटरों को लाने और वापस ले जाने का काम

विधि-व्यवस्था डीएसपी नेशार अहमद शाह ने बताया कि मुकेश सिंह ने तीनों शूटरों को तीन लाख देकर हत्या कराई है। हालांकि रितेश ने एक लाख में सुपारी देने की बात कबूल की है। गिरफ्तारी के बाद रितेश ने पूछताछ में बताया कि मृतक से उसके पिता सेे जमीन को लेकर विवाद था। उसने बताया कि पिता के कहने पर तीनों शूटरों को अपनी बोलेरो से उनके गांव से खानपुर इंग्लिश लेकर गए थे। हत्या के बाद फिर उसी गाड़ी से तीनों को उनके-उनके घर पहुंचा दिया था।

रितेश ने बताया कि उसकी इस हत्या में कोई संलिप्तता नहीं है। बस उसने अपने पिता के कहने पर शूटरों को लाने और वापस ले जाने का काम किया था। रितेश सुल्तानगंज कॉलेज में आईएसी का छात्र है। अभी कुछ माह पहले उसकी शादी हुई है। सात कट्ठा जमीन को लेकर विवाद है। रमेश ने उक्त जमीन का एग्रीमेंट किसी दूसरे को कर दिया था, इस कारण मेरे पिता से उसका विवाद हो गया था।

प|ी ने पांच के खिलाफ दर्ज कराई थी एफआईआर

डीएसपी नेशार अहमद शाह ने बताया कि हत्या के बाद मृतक की प|ी पुष्पा भारती ने बाथ थाने में गांव के शशि रंजन, सदानंद सिंह, विधु रंजन, प्रियरंजन और केलू मंडल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने एक आरोपी केलू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि अन्य आरोपी फरार है। जांच प्रिय रंजन और केलू के अलावा अन्य तीन आरोपियों की हत्या में संलिप्तता बिंदु पर अब तक कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस तहकीकात कर रही है। जांच के बाद ही तीनों के संलिप्तता बिंदु पर निर्णय लिया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *