भागलपुर: विश्वविद्यालय से पास होने वाली छात्राओं के खाते में 25 हजार रुपये जमा होंगे। राज्य सरकार ने विवि से सत्र 2013-16 में पास होने वाली छात्राओं की सूची मांगी है। प्रभारी परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम प्रवेश सिंह के प्रयास से नौ हजार 760 छात्राओं की सूची तैयार कर ली गई है। उन्होंने बताया कि अब कॉलेज से छात्राओं का खाता और आधार नंबर मांगकर सरकार को भेजा जाएगा।

राज्य सरकार ने छात्राओं को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया है। इसके लिए विवि से स्नातक पास छात्राओं की सूची मांगी गई है। सत्र 2013-16 में पास सभी छात्राओं के खाते में सरकार 25 हजार रुपये भेजेगी। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सरकार के निर्देश पर सूची तैयार कर लिया है। इस सत्र में 2839 छात्राएं प्रथम श्रेणी से और 6921 छात्राएं द्वितीय श्रेणी से पास हुईं हैं।

मारवाड़ी कॉलेज से 120 प्रथम और 104 द्वितीय, टीएनबी कॉलेज से प्रथम 156 और दिद्वतीय 105 और एसएम कॉलेज से प्रथम श्रेणी से 793 और द्वितीय श्रेणी से 368 छात्राएं पास हुईं हैं। प्रो. सिंह ने बताया कि पहली बार विवि स्तर पास आउट छात्राओं की सूची तैयार की गई है। अब सूची को फॉर्मेट के साथ कॉलेज को भेजा जाएगा। कॉलेज छात्राओं का बैंक एकाउंट और आधार नंबर भेजेगा। इसके बाद सूची को सरकार के पास भेजा जाएगा। खाता और आधार नंबर के आधार पर सरकार छात्राओं के खाते में 25 हजार रुपये भेज देगी। विवि सिर्फ सूची भेजेगी। राशि विवि को नहीं मिलेगा। यह सीधे लड़कियों के खाते में जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *