नवगछिया – रंगरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महावीर सिंह मदरौनी इंटर स्तरीय विद्यालय में भारत स्काउट एंड गाइड के इकाई का गठन किया गया. इस मौके पर जिला स्तरीय स्काउट एंड गाइड के प्रशिक्षक मुकेश कुमार आजाद, विद्यालय के प्रधानाचार्य अवधेश पासवान के अलावे आधे दर्जन शिक्षक शिक्षिकाओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर इकाई का उद्घाटन किया. इसके बाद विद्यालय की छात्राएं नेहा, पल्लवी एवं डोली आदि ने स्वागत गान गाकर अतिथियों का स्वागत किया.

इस मौके पर प्रशिक्षक मुकेश कुमार आजाद ने विद्यालय के प्रशिक्षु छात्र छात्राओं को राष्ट्र प्रेम, अनुशासन, नैतिक शिक्षा, आत्मबल, समाज सेवा जैसे प्रमुख विषयों का पाठ पढ़ाया. इसके अलावा उन्होंने छात्र-छात्राओं को समाज एवं उनके आसपास होने वाले आकस्मिक दुर्घटनाओं के मद्देनजर प्राथमिक चिकित्सा, आपदा प्रबंधन से संबंधित बिषयों का प्रशिक्षण दिया.

इस मौके पर सहायक शिक्षक एवं नवगछिया अनुमंडलीय माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार, चंद्रशेखर कुमार, ललित कुमार सक्सेना, हजारी प्रसाद साह, ललन कुमार, मृत्युंजय कुमार झा, लिपिक राजेश कुमार, उमाकांत सिंह के अलावा दर्जनों अभिभावक गण भी मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *