खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 खरीक चौक पर मंगलवार को स्टेशन के समीप बसे भवनपुरा नया टोला के कुख्यात अपराधियों के गुर्गों द्वारा 50000 की रंगदारी मांगने नहीं देने पर जान मारने की नियत से गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के मामले के विरोध में खरीक चौक के व्यवसायियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 लकड़ी और ठोकर रखकर तकरीबन 2 घंटे तक जाम कर दिया.सभी पीड़ित व्यवसायी पॉलीथिन शीट बिछाकर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर धरना देकर जाम को सफल बनाने के लिए बैठ गए सभी व्यवसाय अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे व्यवसायियों का कहना था जब तक हमलावर अपराधियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती तब तक जाम नहीं हटेगा.
राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर रहे व्यवसायियों और स्थानीय ग्रामीणों ने पूरी तरह बीचोबीच 18 चक्का ट्रक लगवा कर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप कर दिया. जाम करने वाले व्यवसायियों ने एंबुलेंस सेवा को भी बाधित कर दिया एंबुलेंस पर गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीज को लेकर जब चालक जाम स्थल क्रॉस करना चाहा तो मनचले जाम करने वाले युवकों ने एंबुलेंस चालक के साथ बदसलूकी की और मारपीट को उतारू हो गए. जाम करने वाले युवकों के तेवर को देख कर एंबुलेंस चालक एंबुलेंस लेकर 14 नंबर रोड से गुजर ना ही मुनासिब समझा.जाम करने वाले व्यवसायियों ने भारतीय रक्षा विभाग के आर्मी सैनिकों के वाहन को रोक रखा था.

कुछ बुद्धिजीवी लोगों के पहल पर तत्काल आर्मी जवान के वाहन को जाम से निकाला गया उसके ठीक पहले मरवा पंचायत के सरपंच पति उस कुमार के वाहन को पहल कर जाम से निकाला.उसके बाद व्यवहार न्यायालय नवगछिया के अधिवक्ता जमालपुर बिहपुर के सरपंच प्रतिनिधि राधा सिंह मोटरसाइकिल लेकर निकलना चाहा तो जाम करने वाले लोगों ने उनके साथ भी बदसलूकी करने का प्रयास किया आखिरकार उनके मोटरसाइकिल को आगे नहीं बढ़ने दिया गया अधिवक्ता को लौट कर वापस जाना पड़ा. जाम करने वाले व्यवसाई और स्थानीय ग्रामीण काफी आक्रोशित थे आक्रोशित व्यवसायियों ने बीच सड़क पर कई टायर में आग लगा दिया बीच सड़क पर टायर धू-धू कर जलने लगा.आग की लपटें और धुआवआसमान में ऊपर धुंध की तरह उठने लगा.आर्मी की कई गाड़ियां 2 घंटे तक जाम में फंसी रही.

आक्रोशित व्यवसायियों ने तकरीबन 2 घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर वाहनों का परिचालन पूर्ण रूपेण ठप कर दिया जिससे देश के लोगों को अतुलनीय क्षति हुई.स्कूल बस घंटों जाम में फंसी रही. 10:00 बजे के करीब लोगों ने जाम किया. मौके पर अंचलाधिकारी विनय शंकर पंडा,प्रखंड विकास पदाधिकारी सुधीर कुमार,बिहपुर इंस्पेक्टर सुधांशु झंडापुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार,खरीक थाना अध्यक्ष सुदीन राम दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और नहीं समझने वाले लोगों को प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की चेतावनी दी.
पुलिस प्रशासन की चेतावनी के बाद जाम करने वाले व्यवसाई और स्थानीय ग्रामीण प्रशासन के बात को मानने के लिए तैयार हुआ और जाम हटाने को राजी हो गए. पुलिस ने आश्वस्त किया अपराधी चाहे कितना ही बड़ा हो आप लिख कर थाना में आवेदन दें.कार्रवाई की जाएगी. अविलंब अपराधियों की गिरफ्तारी होगी. के बाद व्यवसायियों ने तकरीबन 12:00 बजे जाम को हटा लिया. पुलिस प्रशासन ने वाहनों का परिचालन शुरू कराया. इस संदर्भ में खरीक थानाध्यक्ष सुदीन राम ने कहा जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा.जाम करने वाले मनचले लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस हरसंभव कार्रवाई करेगी.


