भागलपुर | कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात को रिकाबगंज निवासी संजीव मंडल एक युवती के घर में घुस गया और छेड़खानी करने लगा। चिल्लाने की आवाज सुनकर घरवाले जग गए और युवक की पिटाई कर दी। इसके बाद उसे कोतवाली पुलिस को सौंप दिया।

युवती के पिता ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। सूचना पर आसपास के लोग भी आ गए और युवक की पिटाई करने लगे। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उसे भीड़ से छुड़ा कर थाने ले गई। उधर, युवक के चाचा सागर कुमार कोतवाली थाना पहुंचा और खुद को अखबार का रिपोर्टर बता कर पुलिस पर धौंस जमाने की कोशिश की। फर्जी रिपोर्टर ने अपना जाली परिचय-पत्र भी पुलिस को दिखाया। लेकिन उसकी दाल नहीं गली।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *