ढोलबज्जा : बाबा बिशु राउत पुल के पहुंच पथ कदवा प्रताप नगर निवासी गरीब राय के बसावटों समीप, गुरुवार की सुबह करीब 7:30 बजे तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर का लिफ्ट उठने के कारण पलट गई. उस पर सवार चालक विनोद साह व मजदूर पंकज ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए. ट्रेक्टर चालक झंडापुर निवासी बताया जा रहा है. दोनो घायल आदमी बिहपुर के आशा ईंट भट्ठा मालिक का ट्रैक्टर पर काम करता था.

जहां से दोनों आदमी ईट लेकर नवगछिया जीरोमाइल के रास्ते फोरलेन सडकों से होकर कदवा की ओर आ रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- गाड़ी तेज रफ्तार में थी. उस पर चार लोग सवार थे. ट्रेक्टर पलटने से सौ मीटर पहले हीं टेलर का लिफ्ट उठ गया. लिफ्ट उठने के बाद पीछे अधिक वजन होने के कारण आगे से इंजन भी उठ गया जिससे गाड़ी अपना संतुलन खोकर पलट गई.

ईंजन फटने के बाद उसके नीचे ड्राइवर दबा हुआ था. जिसे स्थानीय लोगों ने दौड़ कर आए और उसे खींचकर बाहर निकला. उस पर दो अन्य अज्ञात लोग सवार थे. जो सड़क के दोनो ओर भाग गए. घटना की सूचना मिलते ही तुरंत कदवा ओपी पुलिस के साथ पुआनि फुलेश्वर कुंवर ने मौके पर पहुंचकर, दोनो घायलों का इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *