नवगछिया : इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के सुददन टोला परबत्ता में गड्ढे के पानी मे डूबने से बद्री मंडल के पुत्र मनोज मंडल की मौत हो गई है. डूबने से युवक की मौत होने की सूचना पर इस्माईलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 182
परिजनों ने बताया कि वे शौचालय के लिए गए हुए थे इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और गड्ढे में गिर गया. गड्ढा गहरा होने के कारण डूबने से उसकी मृत्यु हो गई.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

