खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के हर हाल में भीषण कटाव के चपेट में आने से कोसी में डूबी महिला रिंकु देवी 40 वर्ष की लाश दूसरे दिन भी बरामद नही हो सकी है.एनडीआरएफ की टीम से भी खोज बीन करवायी गयी लेकिन लापता महिला की लाश बरामद नही हो सकी.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 354
गुरुवार की शाम स्थानीय गोताखोरों लाश बरामदगी के लिए नौका से महिला की लाश की खोजबीन किया गया लेकिन देर तात तक लाश की बरामदगी नही हो सकी है. खरीक अंचलाधिकारी विनय शंकर पंडा ने कहा कि लाश बरामद करने का प्रयास कराया जा रहा है

अगर लाश बरामद नहीं होती है तो ऐसी स्थिति में जिला पदाधिकारी से स्वीकृति लेकर बाढ़ आपदा के तहत पारिवारिक लाभ दिया जा सकता है. इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

