गोपालपुर : पीएम नरेन्द्र मोदी की महत्त्वाकांक्षी योजना गरीबों को पक्का मकान योजना की भ्रूण हत्या ग्रामीण आवास सहायक कर रहे हैं. जिस कारण प्रथम किश्त की राशि का उठाव करने के बाद दूसरी किश्त की राशि का दूसरी किश्त की राशि का उठाव लाभुक नहीं कर पाते हैं. क्योंकि पहली किश्त के मिलने पर आवास सहायक व बिचौलियों द्वारा जबरन 10-15 हजार रुपये की अवैध वसूली लाभुकों से कर लिया जाता है.

Whatsapp group Join

इस तरह की शिकायत गोपालपुर की बीडीओ प्रियंका से तिनटंगा करारी पंचायत के मुखिया गिरधारी पासवान व वार्ड सदस्यों क्रमश: अजीत मंडल, महेन्द्र रविदास, त्रिवेणी राय, महेश मंडल, अमित कुमार सहित अन्य कई वार्ड सदस्यों व उनके प्रतिनिधियों ने बीडीओ गोपालपुर, डीएम व डीडीसी भागलपुर को लिखित आवेदन देकर आवास सहायक पर कार्रवाई करने की माँग की है.

आवेदन में तिनटंगा करारी की लाभुक मनोरमा देवी, मंगली देवी, अंजू देवी, गंगिया देवी, रेखा देवी, वीणा देवी, तारो देवी व ननकी देवी से आवास सहायक व उसके द्वारा नामित स्थानीय बिचौलियों द्वारा अवैध वसूली करने का आरोप लगाया गया है. कुछ दिन पूर्व अभिया – पचगछिया पंचायत के मुखिया द्वारा आवास सहायक पर लाभुकों से अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए बीडीओ गोपालपुर को लिखित आवेदन दिया था. बीडीओ गोपालपुर प्रियंका ने बताया कि आवेदन के आलोक में आवास पर्यवेक्षक को जाँच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है. रिपोर्ट में आरोप सही पाये जाने पर कडी कार्रवाई की जाएगी.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *