भागलपुर : साहिबगंज से चलकर दानापुर आ रही 13235 अप साहिबगंज इंटरसिटी से गुरुवार की शाम करीब पोने चार बजे भागलपुर- सबौर के बीच में दो भैंस कट गई। घटना के बाद तेज आवाज हुई। इस घटना के बाद ट्रेन बाल-बाल बच गई। इस दौरान ट्रेन के बोगी के नीचे लगा बेल्ट उतर गई।
Total Downloads: 354
लेकिन सावधानी से ट्रेन सुरक्षित भागलपुर पहुंच गई। भागलपुर पहुंचने के बाद ट्रेन के चालक ने बेल्ट को दुरुस्त किया। करीब 20 मिनट तक ट्रेन भागलपुर में खड़ी रही। इस कारण जमालपुर से मालदा इंटरसिटी भागलपुर स्टेशन पर करीब 45 मिनट रुकी रही। सूचना मिलते हैं रेलकर्मी और पीडब्लूआइ के कर्मचारियों ने भैंस के अवशेष को हटाया। इस कारण डेढ़ घण्टे तक परिचालन बाधित रहा। सवा पांच बजे के बाद रेल सेवा पुन: शुरू हुई।


