नवगछिया : लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया टाउन के तत्वाधान में लायन्स सर्विस वीक चेलेंज के तहत शुक्रवार को रंगरा के अमानुल उलूम मदरसा में शिक्षा के प्रति बच्चों को जागरूक करने हेतु साक्षरता अभियान शिविर लगाया गया. कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक निधि रानी ने भाग लिया. उन्होंने कहा कि शिक्षा एक ऐसी चीज है जो आपको भीड़ से अलग खड़ा करती है. शिक्षा पाने में आपकी दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो कोई भी बाधा आपको आगे बढ़ने से रोक नही सकती.
इसके बाद मदरसा के प्रधानाध्यापक मो कार्य शरीफ ने सबो को धन्यवाद ज्ञापन किया. इस क्लब ने मदरसे के सभी छात्रों के बीच पाठ्य सामग्री, फूड पैकेट एवं वस्त्र का वितरण किया. मौके पर क्लब के सदस्यों ने कहा कि आने वाले समय में क्लब पुनः अपनी सेवा यहाँ प्रदान करेगा. इस आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक नीलम चौधरी, अमिता राय, अनुराधा पंसारी, सौम्या चौधरी, आशा सर्राफ एवं अध्यक्ष शिव कुमार पंसारी, सचिव सुभाष चन्द्र वर्मा, पवन सर्राफ, प्रो मो इसराफिल, प्रो विजय कुमार, डॉ बी एल चौधरी, प्रवीण भगत, मुन्ना हाजी, इकराम सोनी, बिनोद केजरीवाल, मो इमरान, मो स्यान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे.

वहीं क्लब द्वारा गुरुवार को रात्रि नो बजे से मधुमेह जागरूकता एवं जाँच शिविर बाल-भारती पोस्ट ऑफिस रोड में आयोजित किया गया. जिसमें 90 लोगों की डायबटीज जाँच की गई. इस आयोजन में अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम में डॉ बी पी सिंह, डॉ बी पी राय, डॉ ए के केजरीवाल, डॉ बादल चौधरी, डॉ मुकेश कुमार द्वारा डायबटीज के कारणों, प्रभाव एवं संतुलन से सम्बंधित जानकारी दृश्य प्रणाली द्वारा आगुन्तकों के बीच रखी गई. जिससे मधुमेह पीड़ित स्वयं भी अपने बीमारी का संतुलन रख पाने में सक्षम हो पाएंगे. अनुमंडल पदाधिकारी ने अपने संम्बोधन मे कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण शिविर लगातार आयोजित कराने चाहिए. जिससे आम नागरिक जागरूक हो सके.


