भागलपुर : जोगसर इलाके के दीपनगर में शराब की तस्करी महिला पूनम देवी के इशारे पर हो रही थी। इस गुप्त सूचना के आधार पर जब उत्पाद विभाग की टीम ने दीपनगर में छापेमारी की तो वहां से दो शराब तस्कर संजय यादव और सुमित कुमार चौधरी को उत्पाद की टीम ने धर दबोचा। घर के आंगन से उत्पाद की टीम ने 270 पाउच देशी मशालेदार करीब 54 लीटर शराब और चार बोतल रॉयल स्टैग का बरामद हुआ। छापेमारी के दौरान पूनम देवी उत्पाद की टीम को चकमा देकर भागने में सफल रही। महिला के खिलाफ भी उत्पाद ने मामला दर्ज कर लिया है। यह जानकारी उत्पाद दारोगा नीलकमल मिश्रा ने दी।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 354

कई युवक भी हैं धंधा का हिस्सा

जोगसर के कई इलाकों में शराब तस्करी परवान पर है। इस धंधे में कई युवक पूनम देवी समेत कुछ महिलाओं के साथ शराब की तस्करी में लिप्त हैं। वे लोग शराब की खेप इशाकचक और कोयलाघाट से लाते हैं। हालांकि स्थानीय लोगों की मानें तो देर रात पुआल की गाडिय़ों और सायकिल पर किराना दुकान के सामान की आड़ में उस इलाके में शराब की खेप आती है। यहां के शराब तस्कर झारखंड से शराब मंगाते हैं। गिरफ्तारी टीम में उत्पाद इंस्पेक्टर राजकुमार, दारोगा नील कमल मिश्रा और शत्रुंजय सदलबल शामिल थे।

दीपनगर में शराब तस्करी का पूर्व से होता रहा है कारोबार

जोगसर इलाके के दीपनगर में शराब की तस्करी का अवैध कारोबार पूर्व से ही होता रहा है। जब बिहार में शराब बंदी लागू नहीं थी। उस वक्त भी देर रात दीपनगर चौक पर खड़ी महिलाओं से संपर्क करने पर वे लोगों को शराब उपलब्ध कराती रही है। वहां हर वक्त लोगों को शराब आसानी से उपलब्ध हो जाती है। महिला द्वारा शराब तस्करी किए जाने की सूचना मिलने के बाद भी पुलिस महिला का मामला होने के कारण हाथ डालने से बचती है। ऐसे में कई महिलाएं ऐसी इलाके में सक्रिय है। जो लोगों को इस शराबबंदी में भी आसानी से शराब उपलब्ध करा रही हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *