नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के एन एच 31 पर पकरा मोर के समीप शुक्रवार की संध्या समय तेजगती से खगड़िया की ओर जा रही ट्रक ने श्रीपुर निवासी अंग्रेज ठाकुर को धक्का मार दिया. ट्रक के धक्के से अंग्रेज ठाकुर घायल हो गए. दुर्घटना के बाद ट्रक चालक अपनी ट्रक को लेकर फरार हो गए. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से महदतपुर टोल प्लाजा के पास धक्का मारने वाले ट्रक व ट्रक चालक को खदेड़ कर पकड़ा.
मौके पर स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना नवगछिया पुलिस को दी गई. सूचना मिलने पर नवगछिया पुलिस स्थल पर पहुचीं जहां उन्होंने घायल अंग्रेज पंडित को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. वहीं स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक व ट्रक को पुलिस को सुपुर्द कर दिया. पुलिस ने उक्त ट्रक चालक को हिरासत में लेते हुए ट्रक को जब्त कर लिया. मौके पर पुलिस ने हिरासत में लिए गए चालक पटना जिले के दीदारगंज निवासी अवधेश पंडित पिता तेतर पंडित का ब्रेथ एनालाइजर से अल्कोहल की भी जांच की गई.


जांच में अल्कोहल की मात्रा भी पाई गई. अल्कोहल की मात्रा पाए जाने पर चालक अवधेश पंडित का मेडिकल टेस्ट नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया. वहीं घटना के संबंध में घायल अंग्रेज ठाकुर ने नवगछिया थाना में ट्रक एवं ट्रक चालक के विरूद्ध तेजगती व लापरवाही से गाड़ी चलाने एवं धक्का मार कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है.


