भागलपुर : विक्रमशिला सेतु के समानांतर उच्चस्तरीय आरसीसी फोरलेन पुल व पहुंच पथ के लिए जमीन अधिग्रहण को मुआवजे की राशि 59.12 करोड़ रुपए की मांग भू-अर्जन विभाग ने पुल निर्माण निगम से की है। इसके लिए जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने भागलपुर पुल निर्माण निगम के वरीय परियोजना अभियंता को पत्र लिखा है।

इसमें कहा गया है कि समानांतर पुल के लिए मखुजान, महादेवपुर व परबत्ता समेत चार मौजा की 51 एकड़ जमीन का अधिग्रहण होना है। इसके लिए जमीन की खरीद-बिक्री के लिए निर्धारित न्यूनतम दर के आधार पर अनुमानित प्राक्कलन की गणना की गई।

इसके आधार पर अनुमानित प्राक्कलन की राशि 59.12 करोड़ रुपए है। यह राशि अनुमानित है। इसलिए इस राशि को उपलब्ध कराया जाए, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। बता दें कि समानांतर पुल विक्रमशिला सेतु के पूरब नवगछिया की ओर से बनना है। यह फोरलेन होगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *